Skip to main content

गीता की कुछ शब्दावली - १५६

ॐ

गीता की कुछ शब्दावली - १५६


क्लेशोSधिकतरस्तेषां अव्यक्तासक्त चेतसाम्  ...  (अध्याय १२ - श्लोक ५)
Klesho(a)dhikatarasteshaam Avyaktaasakta Chetasaam  ... (Chapter 12 - Shlokam 5)
க்லேஶோSதிகதரஸ்தேஷாம் அவ்யக்தாஸக்த சேதஸாம்  ... (அத்யாயம் 12 - ஶ்லோகம் 5)

अर्थ :  अव्यक्त निराकार परब्रह्म परमात्मन पर आसक्त मन वाला उपासक के लिये , उसे प्राप्त करना अत्यन्त कठिन है ।

बहुत कठिन ... कह रहे हैं श्री कृष्ण ।  इस के पूर्व भी यह विषय चर्चित है ।  भू लोक में हम शरीर और इन्द्रियों के साथ रहते हैं ।  ये प्रकट विषयों को , व्यक्त विषयों को जानने के उपकरण हैं ।  आँखे रूप को देख और जान सकते हैं ।  कर्ण शब्दों को ।  नासी गन्धों को और जिह्वा रुचियों को जान सकते हैं ।  त्वचा स्पर्शित वस्तुओं को जान पहचान सकती है ।  यह सत्य है की मन कल्पनाओं को और भावनाओं को जान सकता है और बुद्धि चिन्तन को जान सकती है ।  क्या ये अव्यक्त नहीं हैं ?  ये सूक्ष्म रूप से व्यक्त हैं और इन्द्रियों की सहायता से ही मन बुद्धि इन्हें जान सकते ।  इन सभी जानने में संसार से सम्बन्ध अनिवार्य है ।

परब्रह्म परमात्मा किसी भी रूप में व्यक्त नहीं हैं ।  परन्तु सृष्टि में सभी में स्थित हैं ।  सभी क्रिया के कारण हैं परन्तु सभी से अलिप्त हैं ।  सृष्टि में कण कण में व्याप्त हैं ।  परन्तु इन सभी कण का प्रलय होने के पश्चात भी उनका अस्तित्त्व है ।  उन्हें कल्पना करना व्यर्थ है ।  उनके विषय में चिंतन करना भी व्यर्थ है ।  उन्हें जानना है ।  उनकी अनुभूति करनी है ।  संसारी बन्धन से मुक्त होकर अपने अन्दर झाँककर उन्हें देखना है और जानना है ।  इस सामर्थ्य वाला उपकरण हमें उपलब्ध नहीं है ।  संसार में रहते हुए संसारी बन्धन से मुक्त होना बड़ा कठिन आह्वान है ।  इसी लिए श्री कृष्ण कह रहे हैं की निर्गुण निराकार परमात्मा की उपासना कर उन्हें जानना और उनसे ऐक्य प्राप्त करना कठिन है , बहुत कष्टदायी है ।

श्री कृष्ण का कहने का तात्पर्य यह नहीं की सगुण साकार की उपासना अति सरल है ।  न ही विग्रह द्वारा उपासना को श्रेष्ट बता रहे हैं ।  उस मार्ग में भी कई कठिनाइयाँ हैं ।  इन्द्रियों के अनुभव में ही थम जाने की शक्यता है ।  विग्रह की उपासना करने की भावना लोप होकर विग्रह के माध्यम से परमात्मा की उपासना करने की भावना बनानी चाहिए ।  यह बड़ा कठिन है ।  यह मार्ग भी कठिन है , परन्तु उस मार्ग की तुलना में यह थोड़ा सुलभ है ।  काम कष्ट वाला मार्ग मान सकते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

ஜ, ஷ, ஸ, ஹ, க்ஷ, ஸ்ரீ ....

ॐ ஜ , ஷ , ஸ , ஹ , ஶ , க்ஷ , ஸ்ரீ என்ற எழுத்துக்களை வடமொழி எழுத்துக்கள் என்கிறான் ஒருவன். ஸம்ஸ்க்ருத எழுத்து என்கிறான் ஒருவன் . மூடர்கள் .  அறியாமையில் பேசுகின்றனர் . தவறான நோக்கத்துடன், நம்முள் பேதத்தை ஏற்படுத்திட எவனோ புதைத்துச் சென்ற விஷத்தை , அது விஷம் என்று கூட அறியாமல் பேசுகின்றனர் . வட என்பது திஶை . திஶைக்கு மொழி கிடையாது . (இசைக்கும் மொழி கிடையாது . கவிதைக்குதான் மொழி . தமிழிசை மன்றம் என்பதெல்லாம் அபத்தம் .) தமிழகத்திற்கு வடக்கில் பாரத தேஶத்தின் அத்தனை ப்ராந்தங்களும் (கேரளம் தவிர்த்து) உள்ளன . தெலுங்கு , மராடீ , போஜ்புரி , குஜராதீ ... அனைத்து மொழிகளும் வட திஶையில் பேசப்படும் மொழிகள் .  இவை எல்லாம் வடமொழிகள் . (கன்யாகுமரி ஆளுக்கு சென்னை பாஷை கூட வடமொழிதான்) . இந்த எல்லா மொழிகளிலும் இந்த ஶப்தங்களுக்கு எழுத்துக்கள் உண்டு .   தெலுங்கில் జ  , స  , హ .. . என்றும் ,   கன்னடத்தில்   ಜ , ಸ , ಹ , ಕ್ಷ .. என்றும் , மராடீயில் . ज , स , ह , श , क्ष,.. என்றும் குஜராதியில்     જ , સ , હા , ક્ષ  , என்றும் ,   ப...

August 28th... Flying visit to Chennai..

ॐ Out of the net for three days. Fying visits to Chennai on 28th and to Erode on the 30th. 29th was Shravana Poornimaa, day for License renewal . Went to Chennai for inauguration of ABVP Karyalayam. There was a day long meet of old workers of Vidyarthi Parishad. Recall of memories is always a refreshing experience. Probably, that is the reason why many want to live with 'glorious' old memories. Those days when our only asset was Enthusiasm at its best. Karyalaya, funds, facilities like vehicle, phone, etc. support, numerical strength, and other resources were on the lower side. Peanuts, Tea, Walk, long and short ones. Nevertheless, it was a great experience with high level of affectionate team working and sharing, hectic activism, great dreams. Nagpur Sangam Chawl Karyalayam was a tiled hut, but was always full of students. Similar in Chennai Ezhumbur Karyalaya. Now, there is no paucity of resources. We have best Karyalaya, powerful support, access to political power,...

PHRASES IN THE GITA - 173

ॐ PHRASES IN THE GITA - 173 जन्म मृत्यु जरा व्याधि दुःख दोषानुदर्शनम् ।।  (अध्याय १३ - श्लोक ८) ஜன்ம ம்ருத்யு ஜரா வியாதி து:க தோஷாநுதர்ஶனம் .. (அத்யாயம் 13 - ஶ்லோகம் 8) Janma Mrutyu Jaraa Vyaadhi Duhkha DoshaanuDarshanam ..  (Chapter 13 - Shloka 8) Meaning :  To think of misery and defects in birth , death , old age and disease again and again .. To think of misery and defects in Birth , Death , Old age and disease .. Birth is miserable ..  The months in mother's womb .. hanging inverted , immersed in water , surrounded by suffocating smell ..  Miserable to the mother too ..  Extreme pain and risk of death to the mother while delivering the child ..  Death is miserable too ..  Apart from the body pain while dying , pain of leaving all those collected so passionately , wife and children , house , bank balance , assets , vehicle , posts and positions , reputation , public influence , etc .. Jara or old age is ...